A big gift to rail passengers : यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में रेलवे बोर्ड ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गाड़ी संख्या 61624/61623 कोटा-चौमहला मेमू सेवा का विस्तार उज्जैन तक करने की मंजूरी दे दी है। नई समय सारणी के साथ संचालित होने वाली इस सेवा के शुभारंभ की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
इस फैसले से कोटा मंडल के यात्रियों को पहली बार कोटा से उज्जैन तक सीधी मेमू ट्रेन सुविधा मिलेगी, जिससे धार्मिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और दैनिक यात्राओं के लिए सफर अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा। साथ ही, दोनों शहरों के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय विकास और यात्री आवागमन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
A big gift to rail passengers : वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोटा मंडल से नागदा, उज्जैन एवं रतलाम क्षेत्र तक मेमू सेवा विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही थी. यात्रियों की इस मांग पर रेलवे द्वारा विस्तृत अध्ययन किया गया.
नागदा-रतलाम खंड पश्चिम रेलवे के अत्यंत व्यस्त रेलमार्गों में शामिल है, जहां उपलब्ध परिचालन स्लॉट एवं ब्लॉक कॉरिडोर संबंधी तकनीकी सीमाओं के कारण वर्तमान में मेमू सेवा का रतलाम तक विस्तार संभव नहीं हो सका. इसके विकल्प के रूप में रेलवे बोर्ड ने कोटा-चौमहला मेमू सेवा का उज्जैन तक विस्तार स्वीकृत किया है, जिससे यात्रियों को एक महत्वपूर्ण नई कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी.
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पुनर्गठन के कारण किसी भी स्टेशन की रेल सेवा समाप्त नहीं की गई है. पूर्व में कोटा मंडल से संचालित दो मेमू सेवाओं में से एक को उज्जैन तक विस्तारित किया गया है, जबकि दूसरी सेवा चौमहला तक यथावत परिवर्तित समय पर संचालित रहेगी. इससे रामगंज मंडी, भवानी मंडी, शामगढ़, चौमहला, आलोट, महिदपुर एवं नागदा सहित सभी मध्यवर्ती स्टेशनों के यात्रियों को पूर्ववत रेल सुविधा उपलब्ध होती रहेगी.
A big gift to rail passengers : गाड़ी संख्या 61624 कोटा-उज्जैन मेमू
गाड़ी संख्या 61624 कोटा से प्रात: 05:45 बजे प्रस्थान कर 07:06 बजे रामगंज मंडी, 07:33 बजे भवानी मंडी, 08:09 बजे शामगढ़, 08:44 बजे चौमहला तथा 10:30 बजे नागदा पहुंचेगी एवं 12:00 बजे उज्जैन पहुंचेगी.
A big gift to rail passengers : गाड़ी संख्या 61623 उज्जैन-कोटा मेमू
वापसी में गाड़ी संख्या 61623 उज्जैन से 12:30 बजे प्रस्थान कर 14:10 बजे नागदा, 15:24 बजे चौमहला, 15:53 बजे शामगढ़, 16:26 बजे भवानी मंडी तथा 16:58 बजे रामगंज मंडी पहुंचते हुए 19:00 बजे कोटा पहुंचेगी.
A big gift to rail passengers : बीना एवं अन्य महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए मिलेगा बेहतर संपर्क
नई समय-सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 61624 प्रात: 10:30 बजे नागदा पहुंचेगी. इससे नागदा जंक्शन पर बीना तथा मध्य प्रदेश के अन्य प्रमुख गंतव्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों से यात्रियों को सुविधाजनक संपर्क उपलब्ध होगा. उज्जैन तक सीधी यात्रा सुविधा के साथ-साथ आगे की रेल यात्राओं के लिए बेहतर इंटरकनेक्टिविटी का लाभ भी यात्रियों को प्राप्त होगा.
A big gift to rail passengers : कोटा-चौमहला मेमू सेवा का संचालन रहेगा जारी
स्थानीय यात्रियों की दैनिक आवागमन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 61616/61615 का संचालन कोटा एवं चौमहला के मध्य जारी रहेगा. गाड़ी संख्या 61616 कोटा से प्रात: 07:05 बजे प्रस्थान कर रामगंज मंडी, भवानी मंडी एवं शामगढ़ होते हुए 10:25 बजे चौमहला पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 61615 चौमहला से 10:45 बजे प्रस्थान कर 14:00 बजे कोटा पहुंचेगी.
जैन ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की मांग, उपलब्ध परिचालन संसाधनों तथा क्षेत्रीय रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. नई व्यवस्था से कोटा मंडल के यात्रियों को उज्जैन तक सीधी मेमू सेवा उपलब्ध होगी, जबकि नागदा, चौमहला एवं मध्यवर्ती स्टेशनों के यात्रियों की वर्तमान सुविधाएं भी यथावत बनी रहेंगी एवं बदली हुई समय सारणी से कनेक्टिविटी बेहतर होगी.











