जबलपुर। एमपी के जबलपुर में लार्डगंज थाना की यादव कालोनी चौकी में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक स्वर्गीय अभिषेक शिंदे के परिजनों को आज पुलिस सैलरी पैकेज के तहत एसबीआई द्वारा 1 करोड़ 10 लाख रुपए का चेक दिया गया।
प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे 27 अगस्त 2025 की रात्रि आरोपी को पकडऩे गये थे, जिन्हें अंधमुक वायपास के पास सर्विस रोड पर बुलेरो वाहन के चालक द्वारा तेज गति लापरवाही से चलाते हुये टक्कर मारने से घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया। जहॉ उपचार के दौरान प्रधान आरक्षक अभिषेक शिन्दे का निधन हो गया था।
ड्यूटी के दौरानं दिवंगत हुये जबलपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे के परिजनों को आज एसबीआई बैंक की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के समक्ष पुलिस सेलरी पैकेज एकाउण्ट के अंतर्गत दिवंगत आरक्षक की पत्नी प्रियंका शिंदे को 1 करोड़ 10 लाख रुपए का चेक सुपुर्द किया गया।
एसपी उपाध्याय ने कहा कि पुलिस विभाग अपने प्रत्येक कर्मचारी एवं उनके परिवार के साथ सदैव खड़ा है। यह आर्थिक सहयोग दिवंगत प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे के परिवार के लिए सहारा बनेगा।
इस अवसर पर एसबीआई बैंक के रीजन-2 सहायक महाप्रबंधक अमित भगत, एसबीआई बैंक भेडाघाट शाखा प्रबंधक नवीन जैन, मुख्य प्रबंधक राधेश्याम खेरडे, एफओएस अंकित जायसवाल एवं रक्षित निरीक्षक जयप्रकाश आर्य वप्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे के परिवार जन उपस्थित रहे।











