Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशशिकार के लिए बिछाया गया था करंट का जाल, लोहे की रॉड...

शिकार के लिए बिछाया गया था करंट का जाल, लोहे की रॉड लेकर आ रहे दो युवको की चपेट में आकर मौत

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित ग्राम उमरिया डुंगरिया चरगवां में शिक ारियों द्वारा बिछाए गए करंट के जाल में फंसकर दो युवकों की मौत हो गई।

उक्त करंट का जाल जंगली सुअर को पकडऩे के लिए बिछाया गया था। जिसमें दोनों युवक उलझ गए। जिसमें एक मृतक नाबालिग बताया गया है।

बताया गया है कि ग्राम दियाखेड़ा निवासी किशन ठाकुर उम्र 28 वर्ष व उमरिया निवासी गोविंद ठाकुर 16 वर्ष गांव से लोहे की रॉड लेकर देर रात जंगल के रास्ते घर आ रहे थे। इस दौरान किशन व गोविंद शिकारियों द्वारा बिछाए गए करंट के जाल में फंस गए, जिससे दोनों की मौत हो गई।

देर रात हुए घटनाक्रम की जानकारी आज सुबह परिजनों को लगी तो वे मौके पर पहुंच गए। जिन्होने किशन व गोविंद को देखा तो फूट-फूटकर रोए। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।

Related Articles

Latest News