Homeमध्य प्रदेश🔥 बुरहानपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, चाकबारा गांव में मची...

🔥 बुरहानपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, चाकबारा गांव में मची अफरा-तफरी

बुरहानपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चाकबारा में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग योगेश सीताराम महाजन के घर में भड़की और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।


💥 गैस सिलेंडर फटने से हुआ जोरदार धमाका

आग के दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ और पूरे गांव में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए।


🏠 पड़ोसी का घर भी चपेट में आया

आग इतनी तेजी से फैली कि पड़ोसी रविन्द्र राजाराम का मकान भी इसकी चपेट में आ गया। देखते ही देखते दोनों घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय मकान मालिक खेत में काम करने गए हुए थे, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है।


🚒 फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आगजनी की इस घटना में दोनों परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Latest News