Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशगौर क्षेत्र की स्मार्ट टाउन कालोनी के पीछे खेतों में लगी भीषण...

गौर क्षेत्र की स्मार्ट टाउन कालोनी के पीछे खेतों में लगी भीषण आग, 15 से 20 एकड़ की फसल जलकर खाक

जबलपुर। बरेला के पड़रिया गौर क्षेत्र में आज उस वक्त ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई, जब स्मार्ट टाउन कालोनी के पीछे 15 से 20 एकड़ की फसल में अचानक आग लग गई।

आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया, जिससे फसल जलकर खाक हो गई। आग देखकर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी डालना शुरु कर दिया, वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

बताया गया है कि पड़रिया में किसान अर्पित पटेल व दीपक पटेल कीे करीब 15 से 20 एकड़ में फसल लगी हुई है। जहां पर आज दोपहर तीन बजे के लगभग अचानक आग लग गई।

आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया। जिसे देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरातफरी मच गई। यहां तक कि कुछ किसानों ने अपने खेतों लगे पाईप लाइन से पानी डालना शुरु कर दिया लेकिन पूरे खेत में अपने चपेट में ले चुकी थी।

खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंच गई और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की घटना में किसानों के खेत में लगी लाखों रुपए की फसल जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों रुपए की क्षति हुई है। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है।

Related Articles

Latest News