Homeमध्य प्रदेशहोली खेलने के बाद तालाब में नहाने गया नाबालिग डूबा, देर शाम...

होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गया नाबालिग डूबा, देर शाम तक दोस्तों के साथ खेली थी होली

जबलपुर। सिहोरा के ग्राम पोंडा में होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गए एक नाबालिग की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वेद राय के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा था, तभी गहरे पानी में जाने से डूब गया।

जानकारी के अनुसार होली खेलने के बाद वेद राय अपने साथियों के साथ गांव के तालाब में नहाने पहुंचा था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सिहोरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया।

देर शाम तक खोजबीन के बावजूद वेद का पता नहीं चल सका। आज सुबह दोबारा शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तालाब से उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Latest News