जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रुपए के लेन.देन को लेकर एक नाबालिग को उसके ही तीन साथियों ने जमकर पीटा है। आरोपियों ने कई बार नाबालिग से रुपए मांगे पर उसने जब नहीं दिए तो अमानवीय हरकत की गई। यहां तक कि मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया।
खबर है कि तीनों ने पहले पीडि़त के साथ लात-घूंसों से पीटा फिर उसके कपड़े उतारे और शरीर पर मिट्टी डाली गई। खुद की चप्पल से खुद के चेहरे पर मारने को कहा गया। उसके बाद नाबालिग को नदी में नहाने में उतारा। इस पूरे घटनाक्रम का आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद पीडि़त परिजनों के साथ ग्वारीघाट थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने आज मामला दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीडि़त और आरोपी की आपस में जान पहचान है। उनके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। खबर है कि सुबह ग्वारीघाट निवासी राजेश उर्फ रक्कू, केशू और राघव ने फोन कर 17 वर्षीय नाबालिग को घाट पर बुलाया था। हालांकि कितने रुपए को लेकर विवाद था यह सामने नहीं आया है।
ग्वारीघाट पुलिस का कहना है कि नाबालिग व तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं। सभी के खिलाफ ग्वारीघाट सहित अलग-अलग थानों में चोरी समेत कई प्रकरण भी दर्ज हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ दिनों पहले इन लड़कों ने कहीं से चोरी की थी। जिसे बेचने के बाद जब रुपए का बंटवारा होना था।
उस पर नाबालिग ने अपत्ति जताई, जिसके चलते विवाद हुआ। फिर तीनों आरोपी राजेश, केशू और राघव ने उससे मारपीट का प्लान बनाकर गौरीघाट पर बुलाया था। वीडियो में आरोपी नाबालिग से कह रहे हैं कि जब तक हम तुम्हें मना ना करें, तब तक तू अपने आपको मारता रहेगा। आरोपी यह भी कहते सुनवाई दे रहे हैं कि मजा नहीं आ रहा है।
बाइक चोरी का विवाद, पता लगा रही पुलिस
ग्वारीघाट थाना पुलिस अब यह भी जांच कर रही है, जिस बाइक चोरी को लेकर इनका विवाद हुआ थाए वहां कहां से चोरी की थी। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शिकायत और वीडियो को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच की और तीनों लड़कों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।











