Wednesday, April 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशकिसानों की आय बढ़ाने का नया रास्ता,सिखाई गई मधुमक्खी पालन की तकनीक

किसानों की आय बढ़ाने का नया रास्ता,सिखाई गई मधुमक्खी पालन की तकनीक

गुना जिले में किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने हेतु पीएम एक्सीलेंस पीजी कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण-कार्यशाला शुरू हुई। उद्यानिकी विभाग और राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में किसानों, विद्यार्थियों और मधुमक्खी पालकों ने हिस्सा लिया।

विशेषज्ञों ने बताया कि धनिया व सरसों की फसलों के साथ मधुमक्खी पालन से उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ती है। साथ ही शहद व अन्य उत्पादों की बिक्री से अतिरिक्त आय संभव है। कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया। “मधुमक्खी पालन – किसानों की आय बढ़ाने का नया रास्ता” गुना में दो दिवसीय कार्यशाला  किसानों को सिखाई गई मधुमक्खी पालन की तकनीक

Related Articles

Latest News