Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजंगल में चल रहे जुआंफड़ पर रेड, पार्षद सहित 14 जुआंरी गिरफ्तार

जंगल में चल रहे जुआंफड़ पर रेड, पार्षद सहित 14 जुआंरी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में परासिया स्थित मयूर वन में चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मौके से न्यूटन के वार्ड पार्षद सहित 14 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने फड़ से 93 हजार रुपए नकद और 15 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर परासिया थाने लाया गया है

बताया गया है कि मयूर वन क्षेत्र में लंबे समय से जुआफड़ चलने की खबरें मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर स्पेशल टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गईए लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में न्यूटन वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद शेख वसीम भी शामिल हैं। इसके अलावा चौरई, जुन्नारदेव व परासिया क्षेत्र के घनश्याम बैस, मंजीत सिंह, मनोज यादव, रेहान खान, आकाश नागवंशी सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई में कोतवाली, देहात और कुंडीपुरा थाने के साथ साइबर सेल की टीम शामिल रही। कोतवाली से एएसआई ब्रिजेश रघुवंशी, देहात से एएसआई संदीप राजपूत और साइबर सेल से आदित्य रघुवंशीएअमित सिंह तोमरए शैलेन्द्र सिंह राजपूतए भास्कर बघेल समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

इस कार्रवाई के बाद परासिया पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। जुआफड़ परासिया थाना क्षेत्र में चल रहा था लेकिन रेड छिंदवाड़ा से आई स्पेशल टीम ने की। बताया जा रहा है कि एसपी अजय पांडे को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को भनक लगे बिना स्पेशल टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Latest News