मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में गठित महिला स्व-सहायता समूहों के होली उत्पादों के विक्रय के लिये रेल सौरभ कॉलोनी कांचघर रोड स्थित महाकौशल हाट बाजार में विशेष काउंटर प्रारंभ किया गया है।
महिला सशक्तिकरण, स्वाभिमान और आत्मनिरता के प्रतीक इस काउंटर पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित प्राकृतिक रंगों के साथ-साथ शुद्ध मावा से बनी गुजिया, मिठाई, नमकीन और पारंपरिक कुर्ते विक्रय के लिये रखे गये हैं।
महिला स्व-सहायता समूहों के होली उत्पादों के विक्रय काउंटर की स्थापना कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत के निर्देश पर की गई है।
काउंटर में विक्रय के लिये रखे गये केमिकल मुक्त रंग स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में सहज उपलब्ध फल-फूल और सब्जियों से बनाये गये हैं।
पूरी तरह प्राकृतिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल इन रंगों के अलावा होली के त्यौहार की मिठास को और बढ़ाने दीदीयों द्वारा घर पर शुद्ध मावा से बनाये गई गुजिया तथा होली के मौके पर पहने जाने वाले पारंपरिक कुर्ते भी इस काउंटर के विशेष आकर्षण हैं।











