Thursday, October 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशतेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर घर में घुसी, धूप सेंक रहे युवक...

तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर घर में घुसी, धूप सेंक रहे युवक की मौत, 5 गंभीर

रीवा। एमपी के रीवा स्थित बैकुंठपुर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दोपहर में यहां मझिगवां गांव में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में जा घुसी। हादसे में घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे एक युवक मोहम्मद कमरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बोलेरो में सवार 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो वाहन की रफ्तार काफी तेज रही। इस दौरान अचानक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर एक वाहन को टक्कर मारते हुए सीधे एक घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घर के बाहर धूप ताप रहे युवक मोहम्मद कमरुद्दीन पिता अब्दुल गनी की टक्कर लगने से मौत हो गई।

वहीं बोलेरो सवार पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों सहित राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई थी। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घायलों को बुलेरों से निकालकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है।

Related Articles

Latest News