Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशरामपुर मेंं एकलव्य छात्रावास से लापता छात्र रेलवे स्टेशन पर मिले ,बोले...

रामपुर मेंं एकलव्य छात्रावास से लापता छात्र रेलवे स्टेशन पर मिले ,बोले हॉस्टल में अच्छा नहीं लगता

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रामपुर स्थित एकलव्य आवासीय स्कूल (विशेष पिछड़ी जनजातीय) से गायब हुए तीनों बच्चों को पुलिस ने सकुशल तलाश लिया है ।

छात्रावास से निकलने के बाद तीनों छात्र पैदल गोरखपुर होते हुए मुख्य रेलवे स्टेशन पहुंचेए और वहीं पर रात गुजारी।
तीनों छात्रों के लापता होने की खबर के बाद पुलिस की टीमें लगातार तलाश करती रही।

इस दौरान आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, जहां पर कि बच्चें स्टेशन तरफ जाते हुए नजर आए। पूछताछ में तीनों छात्रों ने बताया कि उन्हें छात्रावास में अच्छा नहीं लग रहा था, इस कारण वह घर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने तीनों छात्रों को परिजनों को सौंप दिया है।

27 जनवरी की दोपहर को छात्रावास में पदस्थ टीचर ने रामपुर पुलिस चौकी में रिपोर्ट करते हुए बताया कि छात्रावास में रहने वाले तीन छात्र कक्षा 8 और कक्षा 9 में पढ़ते है। सोमवार की रात को तीनों छात्र खाना खाने के लिए मेस ना जाते हुए कमरे में बैठे रहे।

मंगलवार की सुबह पीटी के दौरान जब छात्रों की गणना हुई तो पता चला कि तीन छात्र लापता है। फौरन परिजनों के साथ रामपुर पुलिस को सूचना दी गई। गायब हुए तीनों छात्र जबलपुर,मंडला व सिवनी के रहने वाले है।

तीन साल से छात्रावास में रहकर पढ़ रहे छात्रों का कहना था कि यहां पर उन्हें अच्छा नहीं लगता है। माता-पिता व परिजनों की याद आती है।

इसलिए प्लान बनाकर बिना किसी को बताए छात्रावास से रात को निकले, फिर पैदल रामपुर, गोरखपुर होते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पहुंचे, जहां पर रात बिताई। पुलिस पूछताछ में छात्रों ने बताया कि सुबह होते ही तीनों अपने-अपने घर के लिए रवाना हो जाते।

Related Articles

Latest News