Sunday, March 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशसागर में जबलपुर निवासी युवक ने हॉस्पिटल के बाहर नर्स को मारी...

सागर में जबलपुर निवासी युवक ने हॉस्पिटल के बाहर नर्स को मारी गोली, मौके पर ही मौत

सागर/जबलपुर. मध्यप्रदेश के सागर में जबलपुर निवासी एक युवक ने अस्पताल के बाहर ही नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र की है जहां बुधवार 4 फरवरी कीरात करीब 8.30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने ड्यूटी पर तैनात 25 वर्षीय नर्स दीपशिखा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगते ही नर्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अज्ञात है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारा जबलपुर के कटंगी पाटन क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी शाहगढ़ में अपने दोस्त के साथ रहता था। नर्स दीपशिखा भी इसी क्षेत्र में बीते करीब दो साल से रह रही थी। लड़का और युवती दोनों एक दूसरे से परिचित थे।

जानकारी है कि गोली चलाने वाला आरोपी युवक नर्स पर शादी को लेकर दबाव डाल रहा था। युवती ने उसकी बात मानने से इंकार किया होगा। माना जा रहा है कि इसी के चलते युवक ने वारदात को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने तीन गोलियां चलाईं हैं जिनमें से एक नर्स दीपशिखा की पीठ में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल के बाहर निकलते ही मारी गोली

घटना के समय नर्स ड्यूटी पर थीं। अस्पताल परिसर के बाहर जैसे ही वह पहुंचीं, तभी हमलावर ने फायरिंग कर दी। आरोपी ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं जिनमें से एक गोली सीधे नर्स की पीठ में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियां चलते ही आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मिकी, सागर एएसपी डॉ. संजीव उइके घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Latest News