जबलपुर। एमपी के जबलपुर में ललित कालोनी ब्यौहारबाग में आज उस वक्त अफरातफरी व चीख पुकार मच गई। घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना में 12 साल का एक बालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
बताया गया है कि ललित कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय विकेश उर्वा सुबह दस बजे के लगभग घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। इस दौरान सामने से आई तेज रफ्तार सफेद कार के चालक ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया।
हादसे के बाद विकेश करीब 10 मिनट तक दुकान के शटर और कार के बीच दबे रहे। मृतक के भाई ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी से लौटकर घर आया था और ऊपर वाले कमरे में सो गया था।
कुछ देर बाद लोगों के शोर की आवाज सुनकर नीचे आया तो देखा कि उसका छोटा भाई कार के नीचे दबा हुआ था। विकेश का सिर बाहर की ओर थाए जबकि शरीर का बाकी हिस्सा कार के नीचे फंसा हुआ था।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची , जिसने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।











