Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशहाथों में मेंहदी लगाकर प्रेमी से मिलने निकली युवती की हत्या, पत्थर...

हाथों में मेंहदी लगाकर प्रेमी से मिलने निकली युवती की हत्या, पत्थर पटककर सिर कुचला,

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित तिलवारा क्षेत्र में रहने वाली युवती तनु हाथों में मेंहदी लगाकर अपने प्रेमी से मिलने निकली तनु नामक युवती की पत्थर पटककर हत्या कर दी गई।

युवती की लाश सिमरिया-रैगवां में खेत के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। घटना वेलेंटाइन डे के दिन हुई, जिसकी शिनाख्त अब हुई है। घटना के बाद युवती तनु का प्रेमी भी गायब है।

जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में यह तथ्य सामने आए है कि तनु के तिलवारा निवासी ईशु नाम के युवक से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच काफी समय से बातचीत चल रही थी।

परिजनों के मुताबिक युवती शादी के इरादे से शनिवार शाम घर से निकली थी। उसी दिन उसने अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर ईशु-तनु लिखा था।

आज सोशल मीडिया पर फोटो देखकर माता-पिता थाने पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शक जताया कि यह उनकी बेटी हो सकती है। इसके बाद पुलिस के साथ मरचुरी पहुंचकर उन्होंने शव की शिनाख्त की।

परिजनों ने बताया कि ईशु से उसकी दोस्ती थी और दोनों अकसर बात करते थे। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक का घटना से संबंध हो सकता है। घटना के बाद से युवक भी लापता है।

युवती की पहचान और हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीए लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

गौरतलब है कि रविवार सुबह खेत के पास से गुजर रहे लोगों ने खून से सना शव देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि शव युवती का है। जिसकी खबर तत्काल पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतका का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था। उसके साथ कोई वारदात होने की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Latest News