Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशस्वामित्व योजना के तहत आज आयोजित सभी कार्यक्रम स्थगित

स्वामित्व योजना के तहत आज आयोजित सभी कार्यक्रम स्थगित

जबलपुर में स्वामित्व योजना के तहत आज शुक्रवार 27 दिसम्बर को ग्राम पंचायत और जिला स्तर पर आयोजित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं। ज्ञात रहे कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केन्द्र शासन ने 26 दिसम्बर से 1 जनवरी तक सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

राजकीय शोक के दौरान पूर्व में निर्धारित तिथियों पर मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर लगाये जा सकेंगे, लेकिन इन शिविरों में किसी प्रकार का मंचीय कार्यक्रम, स्वागत, भाषण, अतिथियों के माध्यम से हितलाभ वितरण आदि कार्य समारोह पूर्वक आयोजित नहीं किये जायेंगे।

वहीं मध्यप्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी स्वामित्व योजना के तहत आज शुक्रवार 27 दिसम्बर को आयोजित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं।

Related Articles

Latest News