Thursday, February 12, 2026
Homeमध्य प्रदेशहथियारबंद बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर की 77 लाख रुपए की...

हथियारबंद बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर की 77 लाख रुपए की लूट,

विदिशा। एमपी के विदिशा स्थित रायखेड़ी धाम में ब्रजबिहारी पटेल के घर में देर रात घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर 77 लाख रुपए की लूट की है।

जिसमें 45 लाख के जेवर व 8 लाख रुपए नगद है। आज सुबह परिजनों ने किसी तरह अपने आप को छुड़ाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ब्रजबिहारी पटेल के घर देर रात दो बजे के लगभग चार बदमाश छत के रास्ते से घर के अंदर घुसे। आहट मिलने पर ब्रजबिहारी जाग गए, जिन्हे देख बदमाशों ने हथियार की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे सत्यम कुर्मी को भी एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद बुरी तरह पीटते हुए आलमारी व पेटियों की चाबी निकालकर 45 तोला सोना-चांदी और 8 लाख रुपए नकद लूट कर ले गए। परिजनों का कहना है कि सोने-चांदी के जेवरों की कीमत करीब 77 लाख रुपए है।

बताया गया है कि बदमाशों के भागने के बाद बृज बिहारी की पत्नी ने किसी तरह अपने हाथ खोले फिर परिवार के अन्य सदस्यों को आजाद कराया और फिर पड़ोसियों और पुलिस को घटना की सूचना दी।

Related Articles

Latest News