एमपी की बिजली कंपनी के मुख्य अभियंता का आर्टिकल प्रतिष्ठित इंटरनेशनल मैगज़ीन में प्रकाशित हुआ है।
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता प्रवीण गार्गव का एमपी ट्रांसकों द्वारा अपनाई गई विभिन्न एडवांस टेक्नोलॉजी और नवाचार के बारे में विस्तृत जानकारी से भरा एक उपयोगी आर्टीकल अंतरराष्ट्रीय मैगज़ीन टीएंडडी में प्रकाशित हुआ है। इस आर्टिकल की सह लेखिका कार्यपालन अभियंता अदिति धुर्वे हैं।
पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन क्षेत्र की विश्व प्रतिष्ठित मासिक टीएंडडी मैगज़ीन के फरवरी अंक में “चुनौतियों को अवसरों में बदलना” शीर्षक से प्रकाशित इस आर्टिकल में ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं और सिंचाई के लिए सतत और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के समय विभिन्न चुनौतियों से निपटने, ट्रांसमिशन नेटवर्क में अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश, बढ़ती विद्युत की मांग को हैंडल करने के तरीकों के साथ नव करणीय ऊर्जा के ग्रिड इंटीग्रेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तार से लेख किया गया है।
इसके अलावा कंपनी में ड्रोन से ट्रांसमिशन लाइनों की पेट्रोलिंग, प्रदेश में केंद्रीयकृत प्रोटक्शन सिस्टम, ऑप्टिकल फाइबर वायर को लीज पर देने, स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर जबलपुर की विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में भी लेख किया गया है।
इस आर्टिकल को बेहद पसंद किया गया है और अनेक विशेषज्ञों ने नवाचार और अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी वाले इस आर्टिकल की सराहना की है।











