Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशसहायक यंत्री एवं सीईओ जनपद पंचायत निलंबित, सीएम डॉ. यादव ने कहा-...

सहायक यंत्री एवं सीईओ जनपद पंचायत निलंबित, सीएम डॉ. यादव ने कहा- कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने हाल ही में सिंगरौली जिले की जनपद पंचायत चितरंगी के गांव में 3 वर्षीय बालिका के बोरवेल में गिरने से हुई मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लापरवाही बरतने पर सिंगरौली जिले में पदस्थ सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उपखंड देवसर एवं तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस घटना में दोषी अधिकारियों को खुले बोरवेल, नलकूप, ट्यूबवेल के सत्यापन प्रमाण-पत्र में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए।

Related Articles

Latest News