जबलपुर। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष कहे जाने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पं. ल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर जनसंघ कालखंड के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का उनके घर-घर जाकर उन्हे अटल कार्यकर्ता सम्मान से नवाजा जा रहा है। अटल सम्मान यात्रा का समापन भोपाल में होगा।
तीन शेष जिलों में कार्यकर्ता सम्मान के बाद यात्रा राजधानी पहुंचेगी। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई सहित अन्य 19 बीजेपी कार्यकर्ताओं को उनके घरों तक पहुंचकर अटल कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। आयोजक धीरज पटेरया के साथ बड़ी संख्या में प्रदेश भर के कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए हैं।
इनके घर जाएंगे कार्यकर्ता
सम्मान देने की इस यात्रा में विश्नोई के अलावा आज जबलपुर में ही मोहन चौपड़ा, जयश्री बैनर्जी, सुरेन्द्र राठौर, शरद जैन, विष्णु अग्रवाल, किशन कुशवाहा, राजकुमार मेहता, अशोक सिंघई, दिनेश ताम्रकार, अंचल सोनकर, विजयराज पटेरिया, सुभाष जैन, नारायण सिंह ठाकुर, रामेश्वर रघुवंशी, राममोहन रघुवंशी, जयप्रकाश साहू, मुन्ना जैन व जयराम घनघोरिया को उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हे अटल कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया।
एक माह से चल रही यात्रा
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 62 में से 56 संगठनात्मक जिलों के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा चुका है। शेष बचे तीन जिलों इंदौर, उज्जैन व दतिया के लिए सफर अभी जारी है।
बताया जाता है कि अटल कार्यकर्ता सम्मान की जो यात्रा लगभग 1 माह से चल रही है उसने 24 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा की यात्रा पूर्ण कर चुकी है। बताया जाता है कि सम्मान पाने वालों की इस कड़ी में आज सर्वप्रथम अजय विश्नोई के ग्रह निवासी नयागांव जाकर उन्हे सम्मानित किया गया।











