Wednesday, July 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशअटल उपाध्याय बने कर्मचारी संघ के जिला संयोजक, आलोक अग्निहोत्री, देवेंद्र पचौरी,...

अटल उपाध्याय बने कर्मचारी संघ के जिला संयोजक, आलोक अग्निहोत्री, देवेंद्र पचौरी, नरेश शुक्ला जिला सह संयोजक नियुक्त

शासन से मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा अटल उपाध्याय को  मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला को प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

संघ के प्रदेश मंत्री रजनीश विश्वकर्मा जबलपुर जिला प्रभारी की अनुशंसा के अनुसार जिला संयोजक, सह संयोजक  की नियुक्तियां की गई हैं। जिला संयोजक, सह संयोजक को तहसील एवं विकास खंड की इकाइयों के निर्वाचन एवं गठन के लिए अधिकृत किया गया है। अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला के मनोनयन पर जबलपुर जिले के साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Latest News