Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशन्यूनतम विद्युत दुर्घटना के लिए शहर वृत्त भोपाल को राज्य स्तरीय पुरस्कार

न्यूनतम विद्युत दुर्घटना के लिए शहर वृत्त भोपाल को राज्य स्तरीय पुरस्कार

न्यूनतम विद्युत दुर्घटना (वर्ष 2023-24) का प्रथम पुरस्कार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर वृत्त भोपाल को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पॉवर सेक्टर के मुख्यालय शक्ति भवन, जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदान किया जाएगा। 

एम.पी.पॉवर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर न्यूनतम विद्युत दुर्घटना वाले वृत्त को पुरस्कृत किया जाता है। बीते वर्ष 2023-24 में न्यूनतम विद्युत दुर्घटना वाले वृत्त के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर वृत्त भोपाल का चयन किया गया है। इस उपलब्धि के लिए चयनित कार्यालय को चलित शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सभी अधिकारियों एवं लाईन स्टॉफ को इस सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Latest News