Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशBJP विधायक फोन करके बुलाते थे, महिला ने किया ऑडियो और विडियो...

BJP विधायक फोन करके बुलाते थे, महिला ने किया ऑडियो और विडियो जारी

धार, धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर पर लगे ब्लैकमेल मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। विधायक की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद अब आरोपी बताई जा रही महिला ने वीडियो जारी कर सभी आरोपों को झूठा बताते हुए ऑडियो और विडियो जारी किया है, जिसके बाद अब भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ गई है

महिला ने आरोप लगाते हुए बोला भाजपा विधायक ने भोपाल बुलाया, खुद लेने आए महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक उसे फोन कर करके बुलाते थे और लेने भी आते थे। यही नहीं महिला के साथ विधायक ने मारपीट भी की और धमकाया भी।

ऑडियो स्पस्ट रूप से सुनाई दे रहा है की महिला किस तरह से विधायक से निवेदन कर रही है लेकिन विधायक फोन पर बातचीत के दौरान महिला के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

दरअसल आपको बता दे बुधवार को कालूसिंह ठाकुर ने धार में प्रेस वार्ता लेकर एक महिला और एक मुस्लिम युवक पर धमकाने का आरोप लगाया था। इसके बाद धामनोद थाने में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया था। वहीं अब ऑडियो और विडियो सामने आने के बाद पुलिस वायरल हो रहे ऑडियो वीडियो की जांच पड़ताल में भी लगी हुई है।

Related Articles

Latest News