जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित बेलखाड़ू में पुरानी रंजिश पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया, जिसमें दोनों ही पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर घातक हथियारों से हमला किया है। हमले में 9 लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रश्मि प्रजापति ने आरोप लगाया कि कपिल पटेल, अमन पटेल और अन्य साथियों ने धारदार हथियारों के साथ उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला किया। हमले में जेठ-जेठानी व बेटी को चोटें आई है। वहीं वहीं दूसरे पक्ष के अमन पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अरुण और वरुण नामक युवकों ने पुराने विवाद के चलते कुल्हाड़ी और डंडों से उन पर हमला किया।
इस हमले में उनके पिता के सिर पर गंभीर चोट आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कटंगी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।











