Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमंदसौर के मुल्तानपुरा में दो पक्षों के खूनी संघर्ष में हुई फायरिंग,...

मंदसौर के मुल्तानपुरा में दो पक्षों के खूनी संघर्ष में हुई फायरिंग, एक की मौत, 6 लोग घायल

मंदसौर (हि.स.)। मंदसौर के मुल्तानपुरा ग्राम में एक खेत में मवेशी घुसने पर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं, 6 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घटना वाईडी नगर थाना क्षेत्र के मुल्तानपुरा की है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को मुल्तानपुरा निवासी अफजल मथरिया और आबिद नियारगर दोनों के खेत आसपास हैं और उनके बीच पुराना जमीन विवाद भी चल रहा है। इसी बीच सोमवार दोपहर पशु के घुसने पर दोनों पक्ष में एक बार फिर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के परिजन भी आ गए और लाठी-डंडे, तलवार से मारपीट करने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी।

बताया जा रहा है कि अफजल इसके बेटे शेजाद और इनके एक साथी गोपाल ने फायरिंग की, इसमें आबिद की मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी अनीसा बी घायल हो गई। दूसरे पक्ष में रफीक, अफरोज बी, शाहरुख और राजू घायल हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। फायरिंग की खबर के बाद एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी सहित तीन थानों टीआई और पुलिस बल जिला अस्पताल में तैनात किया गया है।

दोनों पक्ष के 6 लोग घायल

एसपी अभिषेक आनन्द ने बताया कि मुल्तानपुरा में दो मुस्लिम समाज के लोगों के बीच आपस में विवाद हुआ है। इनका पुराना जमीन विवाद भी चल रहा है। दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हैं। वहीं, आबिद (60) पिता नबीनूर सुसाडिया की सीने में गोली लगने से मौत हो गई।

घायलों की सूची

1. मंगतू कागला (55) पिता करीम कागला निवासी मुल्तानपुरा

2. शाहरुख (26) पिता मंगतू कागला निवासी मुल्तानपूरा

3. अफरोज (23) पति अप्पू कागला

4. रियाज (30) पिता मंगतू कागला

5. अफजल (40) पिता रसीद मथारिया

6. अनीसा बी पति आबिद

Related Articles

Latest News