Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशजांबाज पुलिस कर्मी सावधानी, सतर्कता के साथ बनाएं रखें ऊंची उड़ान :...

जांबाज पुलिस कर्मी सावधानी, सतर्कता के साथ बनाएं रखें ऊंची उड़ान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल,(हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार की शाम भोपाल में जज्बा पुलिस अवार्ड -2025 समारोह में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए 24 घंटे कर्तव्यनिष्ठ और कर्तव्यपरायण पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने बहादुर और जांबाज पुलिस कर्मियों से सावधानी और सतर्कता के साथ अपनी ऊंची उड़ान को जारी रखने का आह्वान किया।

– मुख्यमंत्री ने “जज्बा” पुलिस अवार्ड-2025 से पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग का जनता के प्रति अद्भुत और अद्वितीय सेवा भाव वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स और कर्मचारियों के साथ मिलकर अपनी जान की परवाह किए बगैर सेवा भाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कोरोना काल में की गई सेवा के लिए सभी का अभिनंदन करते हुए नमन किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस द्वारा सामान्य दिनों में भी निरंतर कर्मठतापूर्वक कार्य करते रहने के लिए सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस की दुनिया में 24 घंटे सकर्तता और दक्षता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे सदैव बेहतर कार्य करने वालों के साथ मौजूद हैं।

अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की साख में दाग न लगे इसके लिए कठोरता की भी जरूरत है।

समारोह को समाज सेवी और उद्योगपति दिलीप सूर्यवंशी, पुलिस कमिश्नर हरिनारयण चारी मिश्रा और जनसम्पर्क आयुक्त दीपक कुमार सक्सेना मौजूद रहे।

पुलिस जज्बा अवार्ड -2025मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेचना, बहादुरी, अनुशासन, यातायात प्रबंधन, साइबर क्राइम और संगठित अपराध नियंत्रण जैसी विभिन्न श्रेणियों में क्रमश: प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शहर पुलिस के 18 एवं देहात पुलिस के 12 कुल 30 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

पुरस्कार प्राप्तकर्ता अधिकारी-कर्मचारी:- निरीक्षक संजीव चौकसे, निरीक्षक अजय सोनी, एसआई अखिलेश त्रिपाठी, निरीक्षक अमित सोनी, हेड कांस्टेबल दीपक कटियार, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह भदौरिया, सुबेदार राहुल अलावा, एएसआई निधि त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रिखीराम चौधरी, एसआई गुलाब मिश्रा, आरक्षक गुल​शिव, आरक्षक राजेश कुमार,आरक्षक अशोक सिंह तोमर, आरक्षक विजेंद्र जाट, आरक्षक मोहित दास, निरीक्षक अंकित नायक, हेड कांस्टेबल प्रतीक उइके, आरक्षक आशीष मिश्रा,उप निरीक्षक अरुण शर्मा, एएसआई अरविंद शर्मा, एसआई हेमंत सिंह,एसआई रिंकू जाटव, हेड कांस्टेबल सतीश जाट, आरक्षक शैलेंद्र सिसोदिया, निरीक्षक उमेश सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल रामकुमार अहिरवार, आरक्षक योगेश भावसार, निरीक्षक सुबेदार नरेन्द्र त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल कैलाश राजौरिया, आरक्षक विनोद गुर्जर।

Related Articles

Latest News