Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, अनेक प्रस्तावों पर...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, अनेक प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

भोपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज (मंगलवार को) मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद मंत्रीगण अपने-अपने विभागों की समीक्षा करेंगे। वे अपने विभाग की वित्तीय स्थिति की अधिकारियों से जानकारी लेंगे और आवश्यक बजट की मांग को लेकर प्रस्ताव बनाने के निर्देश देंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं को पात्रतानुसार मिल सके, इसके लिए कार्ययोजना बनाकर जमीनी स्तर पर इसका सफल क्रियान्वयन हो। कोई भी हितग्राही जनहितैषी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री की फ्लेगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर कार्य करें। इसी दिशा में मंत्रिगण अपने-अपने विभागों की ऐसी योजनाओं पर फोकस कर कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। इसी को लेकर मंत्रीगण विभागीय अधिकारियों के साथ कैबिनेट की बैठक के बाद समीक्षा करेंगे।

Related Articles

Latest News