Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर से मवेशी तस्करी: पुलिस को देख कूदे तस्कर, जंगल से पकड़े...

जबलपुर से मवेशी तस्करी: पुलिस को देख कूदे तस्कर, जंगल से पकड़े गए

जबलपुर। जबलपुर से मवेशियों को पिकअप वाहन में कू्ररतापूर्वक भरकर नागपुर के लिए रवाना हुए तीन तस्करों को छपारा जिला सिवनी पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस ने पिकअप वाहन में भरे मवेशियों को मुक्त कराकर गौशाला में पहुंचाया। तीन तस्करों ने पुलिस को देखा तो पिकअप से कूदकर भाग निकले, जिन्हे पीछा करते हुए जंगल से पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर अशफाक उम्र 38 वर्ष निवासी बोरदई, अर्जुन यादव 34 वर्ष निवासी मलरा और सौरभ यादव 22 वर्ष निवासी मलरा नागपुर के लिए रवाना हुए।

जब वे छपारा से आगे बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने चेकिंग के लिए वाहन को रोकना चाहा तो तस्करों से पिकअप की गति बढ़ा दी और आगे जाकर पिकअप वाहन रोका और कूदकर जंगल में भाग निकले।

पुलिस भी पीछा करते हुए जंगल में पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वाहन की जांच की तो मवेशी भरे थे, जिनके शरीर पर गंभीर चोटें आई थी।

पुलिस ने मवेशियों को सुरक्षिक गौशाला पहुंचाकर इलाज कराया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Latest News