Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को नहीं करेगी बर्दाश्त

भोपाल (हि.स.)। भोपाल में आयकर विभाग और लोकायुक्त के छापों में मिल रही करोड़ों की बेनामी संपत्तियों को लेकर दिल्ली तक हंगामा मचा हुआ है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने सोमवार को राजकीय विमान तल पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कई कठोर निर्णय लिए हैं, जिनमें टोल बैरियर पर वसूली बंद करने का निर्णय भी एक है। राज्य सरकार किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए जिस भी स्तर पर आवश्यक होगा, सरकार द्वारा कार्यवाही की जाएगी। सुशासन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि भोपाल में लोकायुक्त के छापे में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां से 235 किलो चांदी, 52 किलो सोना, आठ करोड़ रुपये की नगद राशि बरामद हुई है। इसके अलावा आयकर विभाग के हाथ डायरी और कुछ ऐसे दस्तावेज लगे हैं, जिनमें खुलासा हुआ है कि पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने परिवहन विभाग के अफसरों के साथ सालभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेन-देन किया है।

Related Articles

Latest News