Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र, किया मूंग...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र, किया मूंग उत्पादन का 40 प्रतिशत खरीदी का आग्रह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पत्र लिखकर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों के हित में मूंग के कुल उत्पादन का 40 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विपणन वर्ष 2025-26 में ग्रीष्मकालीन मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,682 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

प्रदेश में इस वर्ष मोबाइल ऐप के माध्यम से की गई गिरदावरी में ग्रीष्मकालीन मूंग के क्षेत्रफल में वृद्धि हुई है।

Related Articles

Latest News