Saturday, June 6, 2026
Homeमध्य प्रदेशClouds arrive in MP : MP के कई जिलों में आंधी और...

Clouds arrive in MP : MP के कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार ,ओले गिरने का अलर्ट जारी

Clouds arrive in MP : मध्य प्रदेश में जून की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और लू से राहत के बीच अब प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक, भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 3 जून 2026 के लिए कई इलाकों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच अब मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। प्रदेशभर में बादलों ने डेरा जमा लिया है और मानसून की दस्तक के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं, जिसके चलते 3 जून 2026 को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, गरज-चमक और झमाझम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। बदलते मौसम से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों और आम नागरिकों को खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Clouds arrive in MP :बारिश का कारण एक चक्रवाती हवाओं का घेरा है-

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा (Cyclonic Circulation) बना हुआ है. इसके साथ ही अरब सागर से आ रही नमी के कारण पूरे प्रदेश में गरज-चमक वाले बादल एक्टिव हो गए हैं. इस सिस्टम के असर से तापमान में 5 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को एयर कंडीशनर (AC) जैसी ठंडक का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में कहीं भी लू (Heatwave) न चलने की बात कही है.

Clouds arrive in MP :जिले में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश को मुख्य रूप से दो हिस्सों- पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में बांटकर जिला स्तर पर चेतावनी जारी की है:

यहां तूफानी आंधी और ओले गिरने का अलर्ट –पश्चिमी हिस्से में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक मूड में है. यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Thundersquall) चल सकती हैं, जो कभी-कभी 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. साथ ही कुछ जगहों पर ओले गिरने की पूरी आशंका है.

भारी बारिश और ओले वाले जिले: नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने और छिटपुट जगहों पर ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना है.

तेज आंधी और बौछारें किस जिले ज्यादा तेज : इंदौर, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, राजगढ़, आगर-मालवा, गुना, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम और बैतूल में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है.

 पूर्वी मध्य प्रदेश: गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी –पूर्वी हिस्से में मानसून पूर्व की गतिविधियों के कारण गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है. यहां हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है. इन जिलों में रहेगा असर: जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने (Lightning) का अलर्ट जारी किया गया है.

राजधानी भोपाल का हाल: भोपाल में 3 जून को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. शहर में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम के वक्त तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है

 

Related Articles

Latest News