Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP में सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड, इंदौर बना पचमढ़ी जैसा ठंडा, भोपाल...

MP में सर्दी ने तोड़े रिकॉर्ड, इंदौर बना पचमढ़ी जैसा ठंडा, भोपाल में तापमान 7 डिग्री से नीचे

भोपाल,(हि.स.) । मध्य प्रदेश इस बार कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान लगातार गिर रहा है और सर्दी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इंदौर में शुक्रवार रात बीते दस वर्षों की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। खास बात यह रही कि इंदौर का तापमान प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी के बराबर पहुंच गया।

राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर साफ नजर आया। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

लगातार छह दिनों तक शीतलहर के बाद गुरुवार को भले ही थोड़ी राहत मिली, लेकिन शुक्रवार को फिर से ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटने पर मजबूर कर दिया। भोपाल, इंदौर, राजगढ़, सीहोर और शाजापुर सहित कई जिलों में दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं।

Cold breaks records in MP, Indore becomes as cold as Pachmarhi, temperature in Bhopal drops below 7 degrees धूप निकलने के बावजूद शाम होते-होते ठंड का असर और बढ़ गया।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले तीन दिनों तक शीतलहर का अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के कई शहरों में पारा 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, ग्वालियर में 9.1, उज्जैन में 9, जबलपुर में 8.4 डिग्री रहा। वहीं राजगढ़ में 5.2, नौगांव में 6.4, उमरिया में 6.6, रीवा में 7, मलाजखंड में 7.2 और मंडला में 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश तक पहुंच रहा है। पहाड़ी राज्यों में कई जगह तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

इसके अलावा उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय जेट स्ट्रीम भी मौसम को प्रभावित कर रही है। करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 204 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही यह जेट स्ट्रीम मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ाने का कारण बन रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रातें फिलहाल बेहद सर्द बनी रहेंगी।

Related Articles

Latest News