Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में पहले चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की...

एमपी में पहले चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग को सौंपी गई इस सूची में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और डॉ. गोविंद सिंह, राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर और सीपी मित्तल, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा और अशोक सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, लखन घनघोरिया, तरुण भनोत, जयवर्धन सिंह, बाला बच्चन और सुखदेव पांसे, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक राजेन्द्र कुमार सिंह, रामनिवास रावत, आरिफ मसूद, रजनीश सिंह, विक्रांत भूरिया, वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन, साधना भारती, हिना कावरे, कुणाल चौधरी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे शामिल हैं।

Related Articles

Latest News