Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमप्रः मुख्य सचिव वीरा राणा को माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त...

मप्रः मुख्य सचिव वीरा राणा को माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल (हि.स.)। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थपना की है। इनमें प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर शाम आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 1988 बैच की आईएएस अधिकारी वीरा राणा को मध्यप्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया है। वे अब तक इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं। इसके साथ ही मुख्य सचिव राणा को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

इसके अलावा केन्द्र की प्रतिनियुक्त से लौटे और पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत 1988 बैच के आईएएस संजय बंदोपाध्याय को मप्र कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा अपना पदभार ग्रहण करने पर विकास आयुक्त तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष पद के प्रभार से मुक्त होंगे।

Related Articles

Latest News