जबलपुर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत सागर रीजन के टीकमगढ़ सर्किल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को ठेका कंपनी डीजी नकरानी के द्वारा 11 माह के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है।
इस संबंध में संघ के द्वारा 26 जून 2025 को पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन के नाम से ज्ञापन पत्र सौंपा गया था, उसके बाद भी ठेकेदार के द्वारा एरियर का भुगतान न करने पर उन्हें पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन को 17 जुलाई 2025 को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था, किंतु आज दिनांक तक टीकमगढ़ के आउटसोर्स कर्मचारी को डीजी नकरानी के द्वारा एरियर का भुगतान नहीं किया गया है।
इस संबंध में टीकमगढ़ के अधीक्षण अभियंता से अनेक बार चर्चा की गई है उनको भी अवगत कराया गया है की पूर्व क्षेत्र कंपनी के द्वारा 15 मई 2025 को आदेश किए गए हैं कि सभी आउटसोर्स कर्मचारी को 11 माह के एरियर का भुगतान करना है किंतु ठेकेदार के द्वारा पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन के आदेश नहीं माने जा रहे हैं।
संघ के मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप लखन सिंह राजपूत विनोद दास शशि उपाध्याय, दशरथ शर्मा, इंद्रपाल सिंह, संदीप दीपांकर, गणेश केवट, राकेश नामदेव, मुकेश पटेल, संतोष पटेल, जगदीश मेहरा, पवन यादव आदि ने पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि चार माह बीत जाने के बाद भी ठेकेदार के द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों को 11 माह के एरियर का भुगतान रक्षाबंधन तक नहीं किया गया, ऐसे ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्टेड कर आउटसोर्स कर्मचारियों को शीघ्र एरियर का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए।











