Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजीव की मुक्ति का मार्ग है भक्ति: गुरु पूजन कर शिष्यों ने...

जीव की मुक्ति का मार्ग है भक्ति: गुरु पूजन कर शिष्यों ने लिया आशीर्वाद

भगवताचार्य गुरु महाराज प्रमेश मिश्र ने श्री कुंजबिहारी मंदिर कुकरभुका रौसरा पाटन में गुरु पूजन के लिए आए भक्तों को जीव की मुक्ति के मार्ग के संबंध में आशीर्वाद वचन प्रदान किए। संसार में रहते हुए जीव कल्याण के मार्ग की खोज कर सकता है, ग्रंथों में गुरु की अपार महिमा पाई जाती है।

गुरु महाराज ने भक्तों से सृष्टि संतुलन के लिए गौ माता, मां नर्मदा जी का पूजन, वृक्षों को लगाना, हवन पूजन, साधू एवं ब्राह्मणों का आश्रय लेना की राय दी। इस अवसर पर अटल उपाध्याय, मुन्ना गोटिया, योगेंद्र मिश्रा, नरेंद्र उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, अभय उपाध्याय, मनीराम पटेल, श्रीमति सुमन उपाध्याय, मनीषा उपाध्याय ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Latest News