Thursday, July 2, 2026
Homeमध्य प्रदेशDharti Aaba जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 25892 घर विद्युतीकृत : ऊर्जा...

Dharti Aaba जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 25892 घर विद्युतीकृत : ऊर्जा मंत्री तोमर

Dharti Aaba : जबलपुर, 2 जुलाई। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में जनजातीय बहुल 25 हजार 892 घर अब तक विद्युतीकृत किए जा चुके हैं।
Dharti Aaba : पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 8737, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 4097 और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 13 हजार 58 घरों को विद्युतीकृत किया है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा आदिवासी बाहुल्य गांवों (500 या अधिक की आबादी वाले और कम से कम 50 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वाले गांव) में आदिवासी परिवारों सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना प्रारंभ की गई है।

इस मिशन में गैर-विद्‌युतीकृत आदिवासी घरों का विद्युतकरण शामिल है। घरेलू विद्युतीकरण का कार्यान्वयन विद्युत मंत्रालय की रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) द्वारा किया जा रहा है।

इसमें 40 प्रतिशत व्यय राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Latest News