Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशकिसान द्वारा विक्रय किये गए गेंहू का भुगतान नहीं करने पर जिला...

किसान द्वारा विक्रय किये गए गेंहू का भुगतान नहीं करने पर जिला आपूर्ति नियंत्रक निलंबित

मध्यप्रदेश सरकार ने किसान द्वारा विक्रय किये गए गेंहू का भुगतान नहीं करने पर जिला आपूर्ति नियंत्रक को निलंबित कर दिया है। राज्य शासन द्वारा प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रण शहडोल विपिन पटेल को निलंबित कर दिया गया है।

विपिन पटेल को समर्थन मूल्य पर शिवपुरी जिले की सेवा सहकारी संस्था को एक किसान द्वारा विक्रय किये गए गेंहू का भुगतान नही होने पर समाधान ऑनलाइन में की गई शिकायत एवं परीक्षण के बाद निलंबित किया गया है। विपिन पटेल तत्समय शिवपुरी जिले में जिला आपूर्ति अधिकारी और जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के प्रभारी थे।

निलंबन अवधि में विपिन पटेल का मुख्यालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल रहेगा। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Latest News