Sunday, June 21, 2026
Homeमध्य प्रदेशElectricity companies ने संयुक्त रूप से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Electricity companies ने संयुक्त रूप से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Electricity companies : जबलपुर, 21 जून। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परि‍षद के तत्वावधान में आज 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी और मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अभ‍ियंताओं, कार्मिकों व उनके परिजनों के साथ ही शहर के अन्य नागरिकों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मुख्य थीम-“योगा फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ आयु के लिए योग) है, जो उम्र बढ़ने के साथ बेहतर स्वास्थ्य, लचीलापन और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने पर केंद्रित है, का संकल्प लिया।
Electricity companies : प्रात: 7 बजे तरंग प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाध‍िकारियों सहित बड़ी संख्या में अभ‍ियंता, कार्मिक, उनके परिजन व अन्य नागरिक शामिल हुए। योग प्रश‍िक्षक हरलाल कछवाह ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया।

सामान्य योग अभ्यासक्रम से 45 मिनट का योगाभ्यास- योग गुरू हरलाल कछवाह ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निर्धारित सामान्य योग अभ्यासक्रम के अंतर्गत 45 मिनट का योगाभ्यास करवाया। इस योगाभ्यास में सबसे पहले प्रार्थना से शुरूआत हुई। इसके पश्चात् सदि‍लज, चालन क्रियाएं, श‍िथ‍िलीकरण योगाभ्यास करवाया गया।

प्रतिभागियों को खड़े हो कर किए जाने वाले आसन में ताड़ासन, वृक्षासन, अर्द्ध चक्रासन, पादहस्तासन व त्रिकोणासन करवाए गए। प्रतिभागियों को बैठ कर किए जाने वाले आसन में भद्रासन, वज्रासन-वीरासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, मरीच्यासन-वक्रासन का अभ्यास करवाया गया।

योग प्रशि‍क्षक ने उदर के बल लेट कर किए जाने वाले आसन मकरासन, भुजंगासन, शलभासन और पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन के अंतर्गत प्रतिभागियों को सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्द्धहलासन, पवनमुक्तासन व शवासन का अभ्यास करवाया। प्रतिभागियों ने कपालभाति और प्राणायम के अंतर्गत नाड़ीशोधन, अनुलोम विलोम प्राणायम, शीतली प्राणायम व भ्रामरी प्राणायम का अभ्यास भी किया। ध्यान, संकल्प व शांति पाठ के साथ योगाभ्यास सत्र का समापन हुआ।

योग प्रश‍िक्षक सम्मानित-इस अवसर पर योग गुरू हरलाल कछवाह को एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन अनुराग नायक ने शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Related Articles

Latest News