Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशअच्छे कार्य के लिए ऊर्जा मंत्री ने ग्रिड ऑपरेटर को किया सम्मानित,...

अच्छे कार्य के लिए ऊर्जा मंत्री ने ग्रिड ऑपरेटर को किया सम्मानित, कहा- ट्रिपिंग न्यूनतम बनी रहे

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार की शाम इंदौर शहर के विजय नगर जोन अंतर्गत 33/11 केवी के नए रसोमा ग्रिड का निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने रसोमा ग्रिड के ऑपरेटर राकेश पासवान को श्रेष्ठ कार्य के लिए बधाई दी, माला पहनाकर सम्मान भी किया।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्रिड ऑपरेटर व इंजीनियरों से आईसोलेटर, वीसीबी ऑपरेट करवाकर ग्रिड की आंतरिक व्यवस्था को देखा। उन्होंने ग्रिड की लॉकबुक देखी, इसमें दर्ज ट्रिपिंग की वजह पूछी। ऊर्जामंत्री ने ट्रिपिंग का स्तर न्यूनतम बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में आगे है, इसमें सभी की मेहनत छिपी हुई हैं, बिजली कार्यालयों, ग्रिडों पर स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी सतत ध्यान दें।

ऊर्जा मंत्री को आरडीएसएस, इंदौर शहर की बिजली व्यवस्था की जानकारी मुख्य अभियंता (कार्य) एसएल करवाड़िया, शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने दी। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री विनय प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, प्रेम पालीवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News