Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया विद्युत सब-स्टेशन का उद्घाटन, कहा-...

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया विद्युत सब-स्टेशन का उद्घाटन, कहा- अब मिलेगी निर्बाध बिजली

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को शंकरपुर में नवनिर्मित विद्युत सब स्टेशन का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग मनु श्रीवास्तव, प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी क्षितिज सिंघल, मुख्य महाप्रबंधक वि.वि. कंपनी राजीव गुप्ता, महाप्रबंधक नितिन मांगलिक सहित क्षेत्रीय आमजन उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि एसएसटीडी योजना में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र शंकरपुर 2 करोड 47 लाख में बनाया गया है। इस सब स्टेशन से लगभग 2000 उपभोक्ताओं को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही शंकरपुर इंडस्ट्री एरिया को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सब स्टेशन बनने से क्षेत्र में विद्युत कटौती एवं ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी तथा निर्वाध रूप से सभी को बिजली मिलती रहेगी।

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत सब स्टेशन परिसर में किया पौधारोपण

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग मनु श्रीवास्तव एवं प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी क्षितिज सिंघल के साथ सब स्टेशन परिसर में पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर को हरा भरा बनाये रखने के परिसर में अधिक से अधिक पौधारोपण करें।

Related Articles

Latest News