Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशगेहूं के भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे किसानों के सब्र का...

गेहूं के भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे किसानों के सब्र का बांध टूटा, कलेक्टर के पास पहुंचे

जबलपुर की सहकारी विपणन संस्था मर्यादित मझोली केंद्र 02 के अंतर्गत अन्नपूर्णा आदित्य ग्रेडिंग एवं वेयर हाउसिंग में बहुत से किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचा था, पंरतु आज दिनांक तक उन किसानों का भुगतान नहीं किया गया। समिति के द्वारा की गई गड़बड़ी का खामियाजा निर्दोष किसानों को भुगतना पड़ रहा है और उन्हें अपने मेहनत से उगाई गेहूं के भुगतान के लिए ही दर दर भटकना पड़ रहा है।

किसी की बेटी की शादी है तो किसी को अपनी उधारी चुकानी है तो किसी को आने वाली फसल की तैयारी करनी है परन्तु भुगतान न होने से किसानों के सामने उनके परिवार के भरण पोषण का संकट छा गया है।

ज्ञात हो कि उक्त खरीदी केंद्र में भ्रष्टाचार कर गलत भुगतान कराने का प्रयास किया गया था, इसके चलते बहुत से किसानों का उपार्जित गेहूं खुले में वेयरहाउस के बाहर पड़ा है। इस सब में अगर कोई नुकसान में है तो वो किसान हैं।

इसी तारतम्य में आज किसान सेवा सेना के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जन सुनवाई में पीड़ित किसानों ने अपनी पीढ़ा सुनाई, साथ ही फूड कंट्रोलर एवं कलेक्टर से मिलकर भी किसानों की आप बीती सुनाई एवं 3 दिवस के अंदर भुगतान करवाने एवं वेयर हाउस के बाहर पड़ी गेहूं को किसानों को लौटाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने जल्द से जल्द समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर किसान सेवा सेना के चेयरमैन जितेन्द्र देसी, राजेश कुर्मी, बराती पटेल, अशोक कुमार गर्ग, अजय पटेल, गुड्डी बाई पटेल, पवन पटेल, विनोद पटेल, रावेन्द्र चक्रवर्ती, पूरन चक्रवर्ती, रजनीकांत पटेल, धरमचंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, सिवा पटेल, अनमोल पटेल आदि सभी किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News