सागर. पमरे के जबलपुर रेल मडल केबीना-कटनी रेल खंड पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस समय हड़कंप की स्थिति मच गई, जब एक चलती मालगाड़ी से लोगों ने धुंआ उठता हुआ देखा. मालगाड़ी के डिब्बे से धुएं और आग की लपटें देखकर स्टेशन पर अपना तफरी मच गई और लोगों ने रेलवे के कर्मचारियों को सूचना दी.
जिसके बाद तत्काल गणेशगंज स्टेशन पर मालगाड़ी को रोककर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी और प्रशासन को दी गयी. मौके पर शाहपुर पुलिस चौकी प्रभारी और अधिकारी पहुंचे और तत्काल नगर पर उसे शाहपुर की फायर ब्रिगेड को बुलाकर मालगाड़ी की डिब्बे में लगी आग को बुझाया गया.
स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सक्रिय तर्ज के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की बताई जा रही है. गनीमत ये रही कि स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों ने मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग को देख लिया, नहीं तो आज जोर पकड़ सकती थी.
स्टेशन पर मची रही अफरातफरी
शाहपुर चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि, गणेशगंज स्टेशन पर कुछ यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान एक मालगाड़ी बिना तरफ जाती हुई दिखाई दृष्टि एक बोगी में आग लगी हुई थी और तेज लपटों के साथ धुआं उठ रहा था. स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेल कर्मियों को इसकी जानकारी दी और तत्काल मालगाड़ी को रुकवाया गया.
इसकी जानकारी शाहपुर नगर परिषद के साथ-साथ फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दी गई. कुछ देर में स्थानीय प्रशासन के लोग और फायर ब्रिगेड मालगाड़ी के डिब्बे के नजदीक पहुंची. जिसमें आग की लपटें उठ रही थी और फायर ब्रिगेड के जरिए हो उसको बुझाया गया. कुछ भी देर में मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग पर काबू पा लिया गया. तब जाकर स्थानीय रेल प्रशासन और रायपुर पुलिस बल ने राहत की सांस ली.











