Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशपांच लोगों ने की बिजली आउटसोर्स कर्मियों से मारपीट, आरोपियों के विरूद्ध...

पांच लोगों ने की बिजली आउटसोर्स कर्मियों से मारपीट, आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रायसेन वृत्त के अंतर्गत देहगांव में शासकीय कार्य के दौरान बिजली कर्मचारी से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने के आरोप में चार आरोपियों पर एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि कंपनी के रायसेन वृत्त के अंतर्गत देहगांव वितरण केन्द्र में पदस्थ सहायक प्रबंधक अड्डाला गणेश अमरेंद्र ने रायसेन थाने में लिखित एफ.आई.आर. में बताया कि पंकज सक्सेना और कमल सिंह बिजली कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में पदस्थ हैं। इनके द्वारा बिजली बिल वसूली के दौरान आरोपी भगवान सिंह मीणा, बृजेश मीणा, अंतर सिंह मीणा एवं उपेंद्र मीणा के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ ही बिजली कंपनी के कर्मचारियों से अभद्रता, दुर्व्यवहार एवं मारपीट की गई। कंपनी द्वारा घटना के तुरंत बाद शासकीय कार्य में बाधा डालने, बिजली कर्मचारी से मारपीट एवं दुर्व्यवहार करने पर रायसेन के थाना देहगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें।

Related Articles

Latest News