Homeमध्य प्रदेशशक्तिभवन में ध्वजारोहण के साथ विद्युत कर्मियों का सम्मान, विदिशा सर्किल को...

शक्तिभवन में ध्वजारोहण के साथ विद्युत कर्मियों का सम्मान, विदिशा सर्किल को मिलेगी सुरक्षा शील्ड

जबलपुर, । मध्यप्रदेश विद्युत परिवार के तत्वावधान में 15 अगस्त को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर मुख्य अतिथि एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक व सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले शक्तिभवन परिसर में प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अभ‍ियंता व कार्मिक उपस्थित रहेंगे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि विशेष गढ़पाले सुरक्षा सैनिकों की परेड का निरीक्षण करेंगे। एमपी पावर मैनेजमेंट के सुरक्षा निकाय का बैंड दल राष्ट्रीय धुनों को प्रस्तुत करेगा।
उत्कृष्ट कार्यनिष्पत्ति के लिए एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड एवं मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अभ‍ियंताओं व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अत‍िथ‍ि विशेष गढ़पाले वर्ष 2025-26 में न्यूनतम विद्युत दुर्घटनाओं के लिए विदिशा संचारण-संधारण वृत्त को चलित शील्ड प्रदान करेंगे।
कैलेण्डर वर्ष 2025-26 में अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल प्रतियोगिताओं सर्वाध‍िक ट्राफी जीतने वाले क्षेत्र व विद्युत गृह को को चलित शील्ड प्रदान की जाएगी। समारोह में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पांच प्रकाशनों का विमोचन होगा।
मुख्य अतिथि पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले इस अवसर पर उपस्थित कार्मिकों, सेवानिवृत्त कार्मिकों व आमंत्रित अतिथियों को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के बाल कलाकारों द्वारा विविध मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम ने जबलपुर स्थित सभी कंपनी के अभ‍ियंताओं, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कार्मिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रातः 9.00 बजे उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
Related Articles

Latest News