Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण महासभा द्वारा निकाली गई...

जबलपुर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण महासभा द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में हुई पुष्प वर्षा

जबलपुर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री ब्राह्मण महासभा केंट द्वारा सदर महाकाली मंदिर से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद, नरसिंह मंदिर के महंत नरसिंह दास, पंडित समीर दीक्षित, कन्हैया तिवारी द्वारा प्रतिमा का पूजन कर शोभायात्रा का श्री गणेश किया गया।

शोभायात्रा में भगवान परशुराम ने सदर के सभी मार्गों के पास निवास करने वाले भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में महिलाओं ने पीली साड़ीयां धारण की थी भारतीय परिधान धोती, कुर्ता समस्त ब्राह्मणों ने धारण किए थे।

शोभायात्रा में पंडित आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पांडे, राम दुबे, पंडित समीर दीक्षित, अटल उपाध्याय, संतोष तिवारी, सुरेंद्र दीक्षित, आलोक चंसोरिया, आलोक मिश्रा, प्रेम दुबे, शरद शर्मा, केपी, तिवारी, सुनील शर्मा, एसएन मिश्रा, राजेश, प्रहलाद, संदीप, ओम उपाध्याय के साथ हजारों विप्र महिलाएं कलश, ध्वज, घंटा, शंख की ध्वनि करते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा का समापन चंसोरिया कंपाउंड में भंडारा, भोग, प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Latest News