जबलपुर। डॉ.विभा निगम वरिष्ठ प्राध्यापक अर्थशास्त्र, महाकौशल कॉलेज, डॉ. तृप्ति उकास, प्रशासनिक अधिकारी महाकौशल कॉलेज एवं डॉ. संघप्रिया तिवारी लाइब्रेरियन महाकौशल कॉलेज ेअतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि सतत् जीवन शैली कोई विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता है। यदि हमें एक सुरक्षित, स्वस्थ और सुंदर पृथ्वी चाहिए तो हमे कम उपभोग, अधिक संरक्षण करना होगा।
हम स्वयं भी सतत् जीवन शैली अपनाऐं एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा स्मारिका का विमोचन किया गया।
कार्यशाला में सभी अतिथियों ने भी “सतत् जीवन शैली” पर अपने विचारों से छात्र एवं पूरे महाविद्यालय के स्टाफ को अवगत कराया। कार्यक्रम डॉ. मनीषा कोल, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय गढ़ा जबलपुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री विवेक चौबे, कीड़ा अधिकारी, डॉ. रीना सोनी, डॉ. सोनमती विश्वकर्मा, डॉ. पायल श्रीवास्तव, डॉ. स्वाति मिश्रा के साथ महाविद्यालय के लगभग 30 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ प्रतिभा उर्मलिया रही। मंच संचालन डॉ. रंजना जैन ने किया।











