Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशपिता को गाली देने से रोकने पर दादा की हत्या, गुप्तांग पर...

पिता को गाली देने से रोकने पर दादा की हत्या, गुप्तांग पर मारा हाथ में पहना कड़ा

मंडला। मंडला के हर्राटीकुर गांव में उस वक्त चीख पुकार व अफरातफरी मच गई, जब पिता को गाली देने से रोकने पर सुमित कुलस्ते ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से दादा के गुप्तांग पर हमला कर दिया।

हमले में दादा के गुप्तांग पर गंभीर चोटें आने के कारण मौत हो गई। हमले की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुमित को तलाश करते हुए बंदी बना लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम हर्राटीकुर गांव में रहने वाला सुमित कुलस्ते रात 9.30 बजे के लगभग शराब पीकर आया और पिता के साथ मोबाइल फोन पर गाली गलौज करने लगा।

सुमित को गाली बकते देख रिश्ते के दादा मुन्नालाल कुलस्ते आ गए, जिन्होने सुमित को गाली गलौज करने से मना किया। जिसपर सुमित भड़क गया और गुस्से में आकर हाथ में पहने लोहे के कड़े से दादा के गुप्तांग पर हमला कर दिया। हमला होते ही दादा मुन्नालाल की मौके पर ही मौत हो गई।

मुन्नालाल को मृत हालत में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्हे देख हमलावर सुमित भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावर सुमित को तलाश करते हुए बंदी बना लिया।

पुलिस को परिजनों ने पूछताछ में बताया कि सुमित आए दिन शराब पीकर परिजनों के साथ गाली गलौज कर मारपीट करता रहा। पिछली रात भी सुमित ने मोबाइल फोन पर गाली गलौज की, जिसे मना किया तो वारदात को अंजाम दिया।

Related Articles

Latest News