Sunday, March 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशGS College Jabalpur : प्रो.आर.पी.एस. चंदेल द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल जागरूकता पर...

GS College Jabalpur : प्रो.आर.पी.एस. चंदेल द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल जागरूकता पर दिया गया व्याख्यान

जबलपुर । शासकीय विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं स्थानन प्रकोष्ठ तथा गणित विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 11 फरवरी 2026 को सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर प्रो. आर.पी.एस. चंदेल द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल जागरूकता पर व्याख्यान दिया गया।

वर्तमान में साइबर अपराधिक गतिविधियों हेतु जागरूक किया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से पधारे श्री जसप्रीत सिंह कोहली द्वारा स्टॉक एक्सचेंज की जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को बचत सही दिशा में करने हेतु प्रेरित किया।

शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले उससे संबंधित समस्त जानकारी लेकर ही बचत कर मार्केट में लगाया जाये ताकि उससे होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों का फीड बैक भी प्राप्त हुआ।

उक्त कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सक्सेना के संरक्षण में विवेकानंद प्रभारी डॉ. जया बाजपेयी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. एम.एल. खूबचंदानी, डॉ. प्रतीक्षा गौर, डॉ. सुजाता कुमार, डॉ. राजश्री कपूर, डॉ. उषा मसराम, डॉ. रूकमणि अहिरवार, डॉ. मनीष मौर्य का सहयोग प्राप्त हुआ। प्रचार प्रसार हेतु डॉ. मनीष शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Latest News