Thursday, April 30, 2026
Homeमध्य प्रदेशगुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, नाबालिगा छात्रा के साथ टीचर ने की...

गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, नाबालिगा छात्रा के साथ टीचर ने की रेप की कोशिश

रीवा। रीवा में शासकीय स्कूल के एक टीचर ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है।

यहां पर मझगवां शासकीय स्कूल के शिक्षक सुखदेव सिंह अपनी ही स्कूल की एक नाबालिग छात्रा को खेलकूद प्रतियोगिता का झांसा देकर होटल ले गया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया।

इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मझगवां के शासकीय स्कूल में पीटीआई शिक्षक के पद पर पदस्थ सुखदेव सिंह ने स्कूल में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का झांसा दिया।

इसके बाद वह नाबालिगा छात्रा को अपने साथ एक होटल के कमरे में ले गया। जहां पर उसके साथ अश£ील हरकतें करने लगा।

टीचर के नापाक इरादे भांप गई छात्रा ने शोर मचाते हुए भाग कर बाहर आई। उसने होटल के मैनेजर अशोक वाधवानी को आपबीती सुनाई, लेकिन मदद करने के बजाय मैनेजर ने पैसों के लालच में आकर और मामले को दबाने के लिए छात्रा को डरा-धमकाकर घर भेज दिया।

घटना से दहशतजदा छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को टीचर व होटल मैनेजर की करतूत के बारे में बताया।

जिससे आक्रोशित परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी शिक्षक सुखदेव सिंह और सहयोग करने वाले होटल मैनेजर अशोक वाधवानी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Latest News